फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP demands thorough probe into Jain monk murder case

Karnataka: जैन मुनि की हत्या में गहरी साजिश की आशंका, भाजपा ने राज्य सरकार से की गहन जांच की मांग

Sun, 09 Jul 2023 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 09 Jul 2023 02:20 PM IST
सार

भाजपा के राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील ने रविवार को घटना की निंदा की। उन्होंने अपराध से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करते हुए गहन जांच की मांग की। साथ ही राज्य सरकार से साधु-संतों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की।

विज्ञापन
BJP demands thorough probe into Jain monk murder case
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शव के टुकड़े कर बोरवेल में फेंक दिए थे। अब भाजपा ने हत्या की गहन जांच की मांग की। 

विज्ञापन

भाजपा के राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील ने रविवार को घटना की निंदा की। उन्होंने अपराध से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करते हुए गहन जांच की मांग की। साथ ही राज्य सरकार से साधु-संतों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की। कतील ने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों पर केस दर्ज किया जाए।

विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रवक्ता एन रवि कुमार ने सरकार से मामले की ठीक से जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा हत्या की जांच सख्ती से होनी चाहिए…इस अपराध में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस बीच, जैन मुनि का अंतिम संस्कार रविवार को हिरेकोड़ी गांव में जैन परंपराओं के अनुसार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

पुलिस ने बताया कि कामकुमारा नंदी महाराज 15 साल से नंदी पर्वत जैन मठ में रहते थे। 6 जुलाई को उनके प्रबंधक बसाड़ी भीमप्पा उगारे ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि मुनि लोगों को ऋण दिया करते थे। संदिग्धों को भी उन्होंने पैसा दिया था, जिसे वापस मांग रहे थे, लेकिन बदले में दोनों ने उनकी हत्या कर दी। 

लगावी जिले के चिक्कोड़ी तहसील की इस घटना में दो आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के बाद एक बोरवेल से मुनिक के शव के टुकड़े बरामद किए गए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच होगी और दोषियों को अदालत सजा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed