फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP delegation stopped by Odisha police team was going to review Sambalpur violence on Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti: ओडिशा पुलिस ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को रोका, संबलपुर हिंसा की समीक्षा करने जा रहे थे नेता

Tue, 18 Apr 2023 02:18 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 02:18 PM IST
सार

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुरेश पुजारी और बसंत पांडा, विधायक कुसुम टेटे, शंकर ओराम और नौरी नायक शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP delegation stopped by Odisha police team was going to review Sambalpur violence on Hanuman Jayanti
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया। प्रतिनिधिमंडल ओडिशा के संबलपुर में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा की समीक्षा करने जा रहा था।  

विज्ञापन

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुरेश पुजारी और बसंत पांडा, विधायक कुसुम टेटे, शंकर ओराम और नौरी नायक शामिल हैं। मंगलवार को संबलपुर पुलिस ने थेलकोई पुलिस थाने में प्रतिनिधिमंडल को हिरासत में ले लिया है।

रैली पर पत्थर फेंके गए
ओडिशा के संबलपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव से पहले मोटरसाइकिल रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस दौरान एक अस्थायी दुकान और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई थी। जबकि कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, हिंसा तब भड़की जब लगभग रैली पर पत्थर फेंके गए थे। शहर के धनुपल्ली थानाक्षेत्र अंतर्गत भूदापाड़ा और सुनापली से गुजरने के दौरान यह घटना हुई। रैली में करीब 1000 मोटरसाइकिलें शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed