{"_id":"5aabdd884f1c1b71778b5cb5","slug":"bjp-defeat-in-uttar-pradesh-bypoll-effect-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भी दिखने लगा UP उपचुनाव में भाजपा की हार का असर, नुकसान से पहले ढूंढ रहे काट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भी दिखने लगा UP उपचुनाव में भाजपा की हार का असर, नुकसान से पहले ढूंढ रहे काट
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हुई भाजपा की हार का असर महाराष्ट्र में भी दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र के वित्त व वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमारी सरकार न सिर्फ महाराष्ट्र में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी हाथी से होने वाले नुकसान की काट ढूंढेगी।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को विधानसभा में कर्नाटक से आने वाले हाथियों के कोल्हापुर जिले में फसलों को नुकसान पहुंचाने का मुद्दा उठा था। इसके जवाब में मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र ही नहीं हम उत्तर प्रदेश में भी हाथी से हो रहे नुकसान से बचने के उपाय करेंगे। हम इसके लिए रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
सुधीर मुनगंटीवार का इशारा बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी की तरफ था। इसलिए मुनगंटीवार की बात सुनकर सदन में ठहाके गूंज उठे। एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने चुटकी ली कि हाथी का तो ठीक है बाघ का क्या करेंगे। इस पर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र पहले से ही बाघ के संरक्षण और संवर्धन की योजनाएं चला रहा हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सुधीर मुनगंटीवार विदर्भ के चंद्रपुर जिले से भाजपा विधायक हैं। विदर्भ में बसपा का जनाधार रहा है। इसलिए यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन से उपचुनाव में मिली हार के बाद महाराष्ट्र भाजपा को विदर्भ में अपना जनाधार बचाए रखने की चिंता सताने लगी है।