फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP declared donations more than three times aggregate sum for 5 major parties says ADR report

एडीआर रिपोर्ट: भाजपा को कांग्रेस, तृणमूल समेत पांच दलों को मिली कुल दान से तीन गुना अधिक मिला चंदा

Thu, 05 Aug 2021 02:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 02:22 AM IST
सार

  • भाजपा को 785.77 करोड़ तो पांच अन्य दलों को मिले 228.035 करोड़
  • रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से अधिक मिली चंदे की रकम पर मुख्य फोकस किया गया है

विज्ञापन
BJP declared donations more than three times aggregate sum for 5 major parties says ADR report
adr report - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी समेत पांच दलों को मिले कुल चंदे से तीन गुना अधिक रकम दान में मिली है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि भाजपा को अमरावती नगर निगम से भी 4.80 लाख रुपये का दान मिला है। इस नगर निगम में मेयर और उपमेयर भाजपा से ही हैं। साथ ही पार्टी को कम से कम तीन दानकर्ताओं से जमीन भी चंदे के तौर पर मिली है।    
विज्ञापन


एडीआर के मुताबिक, भाजपा द्वारा घोषित किया गया चंदा कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस को मिले दान से तीन गुना अधिक है। भाजपा को 785.77 करोड़ जबकि इन पांच दलों को मात्र 228.035 करोड़ रुपये ही चंदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरावती नगर निगम से मिले चंदे के संदर्भ में भाजपा ने न तो पता, न बैंक का नाम, न पैन और न अन्य कोई जानकारी उपलब्ध कराई है।

इसमें केवल महाराष्ट्र सरकार के स्थानीय संस्था को दानकर्ता के तौर पर दिखाया गया है। इससे नगर निगम द्वारा दी राशि की वैधता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि इस पर एक राजनीतिक पार्टी भाजपा का शासन है।

हर दल ने दानकर्ताओं के बारे में दी आधी अधूरी जानकारी
भाजपा ने 149.875 करोड़ रुपये के 570 दान, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने 7.1035 करोड़ रुपये के 52, कांग्रेस ने 2.6875 करोड़ रुपये के 25 और एनसीपी ने 3.005 करोड़ के दो दान हासिल किए। हालांकि इन दानों के संदर्भ में चेक, डीडी की जानकारी भी आधी अधूरी दी गई है।

इनमें बैंक डिटेल, कब मिले और कब भुनाए गए आदि की तिथियों का भी जिक्र नहीं है। सीपीएम और सीपीआई भी दानकर्ताओं के चेक या डीडी की डिटेल नहीं दे सका। सीपीएम को 1.0786 करोड़ का दान 39 दानकर्ताओं और सीपीआई को 52.17 लाख का दान 29 दानकर्ताओं की ओर से मिला।


बिहार के झंझारपुर में भाजपा को दान में मिली जमीन
रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने तीन दानकर्ताओं की ओर से जमीन मिलना घोषित किया है। इन जमीनों की कीमत करीब 1.516 करोड़ आंकी गई है। इसमें कहा गया है कि ये तीनों दान बिहार में झंझारपुर से हैं। इन जमीनों की कीमत क्रमश: 36.80 लाख, 50 लाख और 64.88 लाख रुपये है। दानकर्ताओं के नाम, जगह और एक दानकर्ता के पैन की जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed