फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP creates ruckus in Jharkhand assembly demanding CM’s reply on various issues

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में रात भर चलेगा भाजपा का प्रदर्शन, JMM सरकार पर बंधक बनाने का आरोप

Wed, 31 Jul 2024 07:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 07:08 PM IST
सार

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में आज भी जोरदार हंगामा देखने को मिला है। कल जहां सत्ता पक्ष ने भाजपा और विपक्ष पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया था, वहीं आज भाजपा ने तमाम मुद्दों पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए जोरदार हंगामा किया है।

विज्ञापन
BJP creates ruckus in Jharkhand assembly demanding CM’s reply on various issues
झारखंड विधानसभा में भाजपा नेताओं का जोरदार हंगामा - फोटो : X / @biranchi36

विस्तार

झारखंड विधानसभा में इन दिनों जमकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर देखा जा रहा है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वापस लौटने के बाद से विपक्ष पर जमकर हमले कर रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल भी तमाम मुद्दों को लेकर सदन में सरकार को लगातार घेर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के हंगामे के कारण सदन स्थगित
इस कड़ी में आज झारखंड भाजपा के विधायकों ने सदन में जमकर शोर-शराबा किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई मुद्दों पर जवाब मांगा। वहीं इस जोरदार हंगामे के बीच स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बावजूद भाजपा के विधायक वेल में ही विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष परं कसा तंज
दरअसल प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने के उनके वादे के बारे में जानना चाहा। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि उनके जेल से बाहर आने के बाद से विपक्ष असहज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा लेकिन मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मैं नौकरियों समेत विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दूंगा और उचित आंकड़ों के साथ उन्हें संतुष्ट करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए वेल में घुसे भाजपा के नेता
वहीं लंच से पहले सीएम सोरेन से अपने प्रश्नों का उत्तर देने की मांग करते हुए भाजपा सदस्य वेल में आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस सबके बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे लंच के लिए स्थगित होने तक जारी रही। वहीं दोपहर 2.10 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई और सरकार ने तकनीकी कारणों से अगस्त 2023 में राज्य विधानसभा में पेश किए गए अपने कारखाना (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2023 को वापस ले लिया।

विपक्ष के नेता ने अध्यक्ष से किया आग्रह
वहीं लगभग 10 मिनट के बाद विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री को युवाओं को पांच लाख नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर जवाब देने का निर्देश दें। उन्होंने कहा, सीएम ने आज कहा कि वे सभी सवालों का जवाब देंगे। हम आज ही उनका जवाब चाहते हैं। यह पांचवीं झारखंड विधानसभा का आखिरी सत्र है। अगर सीएम समापन के दिन बोलते हैं, तो हमें जवाबी सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन जारी, रात वहीं बिताएंगे
झारखंड में विपक्षी भाजपा और आजसू पार्टी के विधायक रोजगार समेत अहम मुद्दों पर उनके सवालों का जवाब देने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इनकार के विरोध में रातभर विधानसभा में बिताएंगे। विपक्ष की विधायकों ने आरोप लगाया कि गुरुवार तक सदन स्थगित होने के बाद वे सभी वेल में बैठे थे, लेकिन लाइट और एयर कंडीशनिंग मशीनें बंद थीं। वही झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आरोप लगाया, विधानसभा के अंदर विपक्षी विधायकों को बंधक बनाकर रखना लोकतंत्र की हत्या है। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन ने भाजपा के 21 और आजसू पार्टी के दो विधायकों से वेल में मुलाकात की, लेकिन वे अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed