फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP core committee discusses candidates name for Delhi Assembly elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव : सात घंटे चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा

Mon, 13 Jan 2020 06:06 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jan 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
BJP core committee discusses candidates name for Delhi Assembly elections
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए रविवार को पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर सात घंटे लंबी बैठक की। कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ पार्टी के नेता श्याम जाजू, मनोज तिवारी, विजय गोयल, विजेन्द्र गुप्ता, और अनिल जैन बैठक में शामिल थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नेताओं ने बैठक में 70 विधानसभा सीटों में से 45 के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की, जबकि शेष सीटों पर सोमवार को चर्चा होगी। सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं ने केंद्रीय सर्वेक्षण और सार्वजनिक प्रतिक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों पर विचार किया और पार्टी नए चेहरों को लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन


नेताओं द्वारा सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के बाद उम्मीदवारों की सूची को आगे की चर्चा और नामों पर मुहर लगाने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को भेजा जाएगा। सीईसी की बैठक की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, नामांकन की जांच 22 जनवरी को होगी और उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की गई है। 


2015 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी, आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा केवल तीन सीट जीतने में कामयाब हो पाई थी। 1998 से 2013 के बीच दिल्ली में 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed