फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp core committee discusses candidates for uttarakhand goa polls

Assembly Elections 2022: भाजपा कोर कमेटी ने उत्तराखंड, गोवा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर किया विचार-विमर्श, 19 जनवरी को हो सकती है घोषणा

Mon, 17 Jan 2022 02:22 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 02:22 AM IST
सार

20 से 21 जनवरी तक उत्तराखंड के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस बार पार्टी ने उत्तराखंड में 'अबकी बार 60 पार' का नारा दिया है। वहीं गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 19 जनवरी को घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
bjp core committee discusses candidates for uttarakhand goa polls
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 105 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर चर्चा के साथ ही गोवा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श किया। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 19 जनवरी को घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रहे मौजूद
इस दौरान बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी आरपी सिंह और लॉकेट चटर्जी उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय में शाम छह बजे शुरू हुई बैठक रात 10 बजे तक चली।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव पर गंभीर चर्चा
उत्तराखंड की राजनीति को ध्यान में रखते हुए तीन नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया था, जिस पर रविवार को कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा हुई। जिन 70 सीटों पर चर्चा हुई है, उन्हें 19 जनवरी को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी बार 60 पार
सूत्रों के मुताबिक 20 से 21 जनवरी तक उत्तराखंड के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उत्तराखंड की 70 सीटों वाली विधानसभा में फिलहाल भाजपा का 57 विधानसभा क्षेत्रों पर कब्जा है। इस बार पार्टी ने 'अबकी बार 60 पार' का नारा दिया है। 

गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर चर्चा
वहीं रविवार दोपहर को पार्टी ने गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर चर्चा की। बैठक में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, जी किशन रेड्डी सहित संगठन मंत्री मौजूद थे। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 19 जनवरी को घोषित की जाएगी।


उत्तराखंड और गोवा में एक ही दिन मतदान
सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने ईसाई बहुल दो सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। उत्तराखंड और गोवा में एक ही दिन 14 फरवरी को मतदान होने वाला है। वर्तमान में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। पार्टी के सामने चुनाव में अपनी सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed