फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP claims that 5 million infiltrators have been removed from the West Bengal post-poll voter list Nitin nabin

West Bengal: बंगाल में वोटर लिस्ट से 63 लाख नाम हटने पर सियासी घमासान, भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Sun, 01 Mar 2026 05:51 PM IST
अमन तिवारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 01 Mar 2026 05:51 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष सुधार के बाद 63.66 लाख नाम हटाए गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि इनमें 50 लाख घुसपैठिए थे। उन्होंने ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। फिलहाल 60 लाख अन्य नामों की न्यायिक जांच चल रही है, जिससे चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

विज्ञापन
BJP claims that 5 million infiltrators have been removed from the West Bengal post-poll voter list Nitin nabin
बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। रविवार को एक साथ चार अलग-अलग स्थानों से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। कूचबिहार से भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज दिलाने में मदद की और उन्हें संरक्षण दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठियों को बढ़ावा मिला है, जिससे स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य से अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। नितिन नवीन ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य के हर कोने तक पहुंचकर जनता को मौजूदा सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करना और राजनीतिक बदलाव का संदेश देना है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और भ्रष्टाचार तथा कथित तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में यात्रा और आगामी सभाओं में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करें।
विज्ञापन


250 से अधिक विधानसभाओं से होकर गुजरेगी
पार्टी के अनुसार यह यात्रा करीब 5000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 250 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। अभियान के दौरान 64 से अधिक बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी और एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को एक साथ पांच जगह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार जगह से दिखाई गई हरी झंडी
कूचबिहार से भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन ने यात्रा को रवाना किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और सांसद राजू बिष्ठ भी मौजूद रहे। झारग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसी तरह से कृष्णानगर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने यात्रा की शुरुआत कराई। वहीं, आसनसोल जिले के कुल्टी में केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्ण देवी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीलिप घोष ने परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाई।

आज गृहमंत्री रायदीघी में और रक्षामंत्री हावड़ा में रहेंगे
पार्टी सूत्रों के अनुसार, रविवार और सोमवार को राज्य के नौ स्थानों से नौ अलग-अलग यात्राएं निकाली जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। हावड़ा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भाजपा ने जानकारी दी है कि तीन और चार मार्च को डोल यात्रा और होली के कारण कोई रैली नहीं होगी। पांच मार्च से यात्रा पुनः शुरू होगी और क्रमवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

उठाए जाएंगे जनता से जुड़े मुद्दे
भाजपा का दावा है कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का संदेश दिया जाएगा और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य और वरिष्ठ नेता अलग-अलग चरणों में इस अभियान में भाग लेंगे।
परिवर्तन यात्रा का समापन 15 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली चुनावी अभियान का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगी। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।


परिवर्तन यात्रा में शामिल रहेंगे ये नेता
भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता अलग-अलग चरणों में मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इनमें प्रमुख केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष आमंत्रित के तौर पर इस दौरान बंगाल पहुंचेंगे। इसके अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी विभिन्न चरणों में सभाओं को संबोधित करेंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed