फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP claim to expose Nirav Modi Bank Fraud

नीरव ने यूपीए सरकार में शुरू की थी धोखाधड़ी, हमने पर्दाफाश किया: भाजपा

Sun, 10 Mar 2019 04:34 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Mar 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
BJP claim to expose Nirav Modi Bank Fraud
नीरव मोदी

नीरव के मसले पर कांग्रेस के हमले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि नीरव ने 2011 में बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी शुरू की जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। मोदी सरकार ने इस धोखाधड़ी का पता लगाया और पर्दाफाश किया। 

विज्ञापन


अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा ने कहा, ‘यूपीए सरकार के दौरान काफी संख्या में ऐसे लोग, जिन्होंने भारत को धोखा दिया, उन्हें वापस लाया गया है और वे अब हिरासत में हैं, दूसरे भी आएंगे। वे अभी भगोड़े और शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं। उनमें से कोई भी मोदी सरकार में बच नहीं सकता है। 
विज्ञापन


बैंकों को धोखा देने का नीरव का सिलसिला 2011 में शुरू हुआ, जब यूपीए सरकार सत्ता में थी। इसका मोदी सरकार के दौरान पता चला और पर्दाफाश हुआ। नीरव को न सिर्फ भगोड़ा घोषित किया गया, बल्कि उसकी संपत्ति जब्त की गई। उसका अवैध घर विस्फोट से उड़ा दिया गया और कारोबार बंद हो गया। हमारी सरकार में उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया और टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक धोखाधड़ी की कार्रवाई चल रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सीबीआई ने कहा कि वह नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटिश सरकार के साथ हर तरीके से सहयोग को तैयार है। सीबीआई प्रवक्ता नितिन वाकानकर ने कहा, ‘एजेंसी को उसके प्रत्यर्पण अनुरोध पर प्रतिक्रिया का इंतजार है, जिसे पिछले साल अगस्त में भारतीय विदेश मंत्रालय के जरिये ब्रिटिश सरकार से किया गया था। सीबीआई ने लंदन में नीरव के होने की जानकारी मिलने के बाद प्रत्यर्पण आग्रह किया था। एजेंसी फरार हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटिश सरकार की हर तरीके से सहयोग को तैयार है।’ 

भगोड़ों को वापस लाएगी केंद्र सरकार : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र सरकार देश का पैसा लूटकर विदेश भागे सभी भगोड़ों को वापस लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तो चोर भागते नहीं थे, बल्कि यहीं रहकर देश को लूटते थे। लेकिन जब मोदी सरकार आई तो चोर देश छोड़कर भागने लगे। उन्होंने कहा कि अब उल्टा चोर चौकीदार को ही डांट रहा है, ये अजीब है।


जावड़ेकर ने शनिवार को जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि देश में आजादी के बाद पहली बार भगौड़े नीरव मोदी के बंगले को ध्वस्त करने जैसी कार्यवाई हुई है। नीरव मोदी को भी जल्द लंदन से यहां लाया जाएगा और विजय माल्या भी भारत के रास्ते में ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी का नीरव मोदी से रिश्तों का खुलासा होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरव, मेहुल जैसे चोरों को कांग्रेस ने पनपाया और एक कर्ज चुका नहीं पाए, तो यूपीए सरकार में ही उन्हें कई सौ करोड़ का दूसरा कर्ज भी मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed