फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief JP Nadda reaches Tripura attends Marathon Meeting for upcoming Assembly Election 2022 news in hindi

Tripura: त्रिपुरा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मैराथन बैठकों का दौर जारी

Sun, 28 Aug 2022 08:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
एन अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 28 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

एक के बाद एक हुई इन बैठकों में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विनोद सोनकर समेत केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda reaches Tripura attends Marathon Meeting for upcoming Assembly Election 2022 news in hindi
पांवटा में जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले वर्ष के पहले पखवाड़े में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को शुरू करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे। अगरतला पहुंचने के तुरंत बाद, उन्होंने राज्य के गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, संगठनों के नेताओं, मंत्रियों, लोकसभा सदस्य, विधायकों, भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कई मैराथन बैठकें कीं।
विज्ञापन


एक के बाद एक हुई इन बैठकों में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विनोद सोनकर समेत केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए। इस दौरान नड्डा त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों, आदिवासी नेताओं और विधायक के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, अगरतला में पहुंचने पर हवाई अड्डे पर नड्डा का भव्य स्वागत किया गया और नेताओं के साथ हवाई अड्डे पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात कार्यक्रम' को सुना। सोमवार को वह त्रिपुरा ट्राइबल एरिया ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) के मुख्यालय खुमुलवंग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed