{"_id":"588faa0a4f1c1b313de81786","slug":"bjp-cheating-on-the-ram-temple-issue-from-28-years-says-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 साल से राम मंदिर के मुद्दे पर धोखा दे रही है भाजपा : शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
28 साल से राम मंदिर के मुद्दे पर धोखा दे रही है भाजपा : शिवसेना
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 31 Jan 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा के खिलाफ कड़ा तेवर अपनाया है। शिवसेना ने कहा है कि भाजपा के नेता बीते 28 साल से राम मंदिर और समान नागरिक संहिता के नाम पर धोखा दे रहे हैं। अब उनका मुंबई को अमीरों के हाथ में सौंपने का इरादा है।
विज्ञापन
शिवसेना के मुखपत्र की संपादकीय में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवसेना के खिलाफ घटिया आरोप लगा रहे हैं। अभी उनका गला ही खराब हुआ है लेकिन, यदि उनके खिलाफ इस तरह का आरोप लगाते रहे तो उन्हें वापस घर भेज दिया जाएगा। बीते शनिवार को फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना का नाम लिए बिना कहा था कि उन्हें हप्तावसूली नहीं करने देंगे। इस आरोप से चिढ़ी शिवसेना ने फडणवीस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
शिवसेना ने लिखा है कि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में हमारा काम ही जीत का मंत्र है। शिवसेना को चुनाव जीतने के लिए गुंडे और उगाही करने वालों की आवश्यकता नहीं है। संपादकीय में भाजपा पर गुंडो को पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया गया है। शिवसेना ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में गुंडो और अपराधियों को प्रवेश देने के लिए भाजपा ने विशेष खिड़की खोल रखी है जबकि महाराष्ट्र में ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए पूरा दरवाजा ही खोल दिया गया है।
विज्ञापन