{"_id":"65dfe19917c21eb29b0eb7b3","slug":"bjp-central-election-committee-meeting-updates-candidate-list-news-in-hindi-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: भाजपा 2019 में हारी हुई सीटों पर तय करेगी प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकीं नजरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव: भाजपा 2019 में हारी हुई सीटों पर तय करेगी प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकीं नजरें
Thu, 29 Feb 2024 07:15 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:15 AM IST
सार
राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हैं। केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा आज हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने की तैयारी हैं। भाजपा आज अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से कर देगी। सीईसी की पहली बैठक में पार्टी पहले बीते चुनाव में हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार तय करेगी। हालांकि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कुछ दूसरे दिग्गजों की उम्मीदवारी पर भी मुहर लग जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि अब तक की रणनीति के मुताबिक सीईसी की बैठक में पार्टी कम से कम सौ सीटों पर उम्मीदवार तय कर लेगी। संभवत: ऐसी सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा बैठक के बाद की जा सकती है। पहली सूची में हारी हुई सीटों के इतर प्रधानमंंत्री सहित कुछ और दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए जाने की योजना है।
‘ज्ञान’ के सहारे 370 का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के पटल पर संबोधित करते हुए इस बार पार्टी के लिए 370 और पार्टी की अगुवाई के लिए चार सौ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पीएम ने पार्टी को ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को साधने का मंत्र दिया है।
विज्ञापन
नया और सफल फॉर्मूला
बीते साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले उम्मीदवार घोषित करने, कमजोर सीटों पर दिग्गज नेताओं का उतारने का सफल प्रयोग किया था। पार्टी यही प्रयोग लोकसभा चुनाव में भी करना चाहती है।