फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP calls meeting of CMs and Deputy CMs in wake of 2024 Lok Sabha elections

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने सीएम और डिप्टी सीएम की बुलाई बैठक, 11 जून को दिल्ली में होगा मंथन

Fri, 09 Jun 2023 01:56 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jun 2023 01:56 AM IST
सार

भाजपा जनता से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। इसी कड़ी में में 'टिफिन मीटिंग' नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए उत्तर- प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के नेता टिफिन लेकर जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे। 

विज्ञापन
BJP calls meeting of CMs and Deputy CMs in wake of 2024 Lok Sabha elections
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 लोकसभा चुनाव और इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 जून को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर संभावित है और बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष सहित प्रदेश संगठन सचिव मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


'टिफिन मीटिंग' में नड्डा नें दिया जीत का मंत्र
भाजपा जनता से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। इसी कड़ी में में 'टिफिन मीटिंग' नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए उत्तर- प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के नेता टिफिन लेकर जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे। जेपी नड्डा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष 'टिफिन मीटिंग' की और पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े रहने और लोगों का दिल जीतने के अलग-अलग तरीके खोजने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि टिफिन बैठकें आगे भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन


भाजपा के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि टिफिन मीट में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मंत्र दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जमीन से जुड़े रहना होगा और लोगों का दिल जीतने के लिए अलग-अलग तरीके खोजने होंगे। इस दौरान जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्म-अनुशासित रहने और एक-दूसरे के साथ एकजुट रहने का आग्रह किया। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा, "हम सभी को अहंकार छोड़ने और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आत्म-अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है। छोटे दिल का मत बनो,  दिखावा करना बंद करो और एक दूसरे के साथ एकजुट रहो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने आगे कहा कि किसान मुद्दा, बेटी बचाओ मुद्दा या अन्य सामाजिक मुद्दे जैसे किसी भी ज्वलंत मामले में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर कोई व्यक्ति या विपक्ष हमला करने या सवाल करने की कोशिश करता है तो सभी को ऐसे मुद्दों को विनम्र तरीके से संभालने की कोशिश करनी चाहिए और उन्हें विश्वास दिलाना चाहिए कि भाजपा हमेशा समाज के साथ है और पार्टी समाज कल्याण के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कभी भी किसी के प्रति आक्रामक नहीं होने की अपील की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी को गरिमा के साथ अपनी स्थिति बनाए रखनी चाहिए और जन कल्याण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम न केवल भारत में सबसे बड़ी पार्टी हैं, बल्कि दुनिया भर में भी हम सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से बड़े हैं इसलिए हमें एकजुट रहना होगा और गरिमा के साथ अपनी स्थिति बनाए रखनी होगी और हमेशा जन कल्याण के लिए काम करना होगा। हमें हर दिन नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए।


नड्डा ने दो घंटे तक चली बैठक में कहा, हमें विभिन्न राज्यों और लोगों से जुड़ने और एक-दूसरे के त्योहार मनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महेश शर्मा व पंकज सिंह सहित गौतमबुद्ध नगर पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed