फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP calls important meeting on 14th ahead of assembly elections

भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए कसी कमर, 14 को बुलाई अहम बैठक

Thu, 04 Feb 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
BJP calls important meeting on 14th ahead of assembly elections
भाजपा - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा बजट सत्र के पहले चरण के तत्काल बाद रणनीति बनाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए 14 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, इन चुनावों में भाजपा की नजर बंगाल में सत्ता हासिल करने, असम में सत्ता बरकरार रखने और तमिलनाडु में बड़ी ताकत के रूप में उभरने की है। बैठक में इन्हीं लक्ष्यों को हासिल करने का तानाबाना बुना जाएगा।
विज्ञापन


इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें भाजपा खासतौर पर पश्चिम बंगाल को लेकर काफी गंभीर है।

राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पार्टी इसी महीने पांच परिवर्तन यात्राएं निकालेंगी। पहली यात्रा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में 6 फरवरी से नवद्वीप से शुरू होगी। गृहमंत्री अमित शाह की यात्रा कूचबिहार से शुरू होगी। इसके अतिरिक्त तीन अन्य नेताओं के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों से यात्रा निकाली जाएगी। एक यात्रा में 50 से 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की रणनीति बनाई गई है। यात्राओं के समापन के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति नहीं तो अदालत जाएगी भाजपा
इन यात्राओं को ले कर भी राज्य की राजनीति में उबाल है। टीएमसी इन यात्राओं का विरोध कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने इन यात्राओं को अनुमति नहीं दी तो पार्टी अदालत का रुख करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed