{"_id":"587410264f1c1b1929ba96ea","slug":"bjp-called-election-committee-meeting-talk-on-goa-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चुनाव समिति की बैठक, पंजाब गोवा पर मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा की चुनाव समिति की बैठक, पंजाब गोवा पर मंथन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार से मंथन का सिलसिला शुरू करेगी। इस क्रम में बुधवार शाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पंजाब और गोवा के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। हालांकि यह तय नहीं है कि इस बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होगी या नहीं।
विज्ञापन
खरमास के कारण विचार विमर्श के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के लिए मकर सक्रांति का इंतजार किया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। गौरतलब है कि इन दोनों ही राज्यों में पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
पंजाब में जहां पार्टी अकाली दल के साथ सत्ता में है, वहीं गोवा में पार्टी की अपनी सरकार है। हालांकि इन दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी की दस्तक ने नए सियासी समीकरण पैदा कर दिए। पंजाब में जहां भाजपा-अकाली के समक्ष 10 साल की सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। वहीं संघ में विद्रोह की गवाह बने गोवा में अंदरूनी खींचतान में चुनावी नैया को बचाने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन