{"_id":"584f20be4f1c1b666f64a2e1","slug":"bjp-bracing-for-cadre-in-ticket-distribution-for-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी संग्राम के लिए भाजपा कैडर के लोगों को ही टिकट देने की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी संग्राम के लिए भाजपा कैडर के लोगों को ही टिकट देने की योजना
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Dec 2016 03:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संघ और भाजपा की समन्वय समिति की दो दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हो गई है। सिगरा स्थित कार्यालय में बैठक के पहले दिन कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। संघ के सूत्रों की मानें तो इस बार कैडर के लोगों को ही टिकट देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी पार्टी से आने वाले, धनबल-बाहुबल के दम पर चुनाव जीतने का दंभ भरने वालों और दागदार चेहरों को प्रत्याशी न बनाने की योजना पर गंभीरता से मंथन किया गया।
विज्ञापन
संघ और भाजपा के उच्चपदस्थ पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह भी तय हुआ कि पीएम आगमन से पूर्व टिकट दावेदारों की सूची तैयार कर ली जाए। पीएम से भी उनके संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
चयन उन्हीं का होगा जो हर सीट पर जीत दिला सकें। सुबह से शाम तक चली बैठक में गिने-चुने पदाधिकारी ही शामिल रहे। दूसरे दिन भी प्रदेश के संघ और भाजपा के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों की बैठक में अन्य बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।