फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: BJP leader blamed Shiv Sena for loss of Jalna seat, said- lost due to collusion between Sattar and Congre

BJP: भाजपा नेता ने जालना सीट की हार का ठीकरा शिवसेना पर फोड़ा, कहा- सत्तार-कांग्रेस में साठगांठ की वजह से हारे

Fri, 14 Jun 2024 02:28 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 14 Jun 2024 02:28 PM IST
सार

भाजपा नेता ने जालना सीट पर हुई भाजपा की हार का ठीकरा महाराष्ट्र के मंत्री पर फोडा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करते रहे।

विज्ञापन
BJP: BJP leader blamed Shiv Sena for loss of Jalna seat, said- lost due to collusion between Sattar and Congre
शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार - फोटो : X/@AbdulSattar_99

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार को निष्कासित करने की भाजपा के एक नेता ने मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब्दुल सत्तार ने इस लोकसभा चुनाव में जालना सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को बुधवार को पार्टी की सिल्लोड शहर इकाई के प्रमुख कमलेश कटारिया ने पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार और उनके समर्थकों ने कांग्रेस उम्मीदवार कल्याण काले की मदद की थी। बता दें कि जालना में पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन


कमलेश कटारिया ने दावा किया कि राज्य विधानसभा में सिल्लोड का प्रतिनिधित्व करने वाले अब्दुल सत्तार ने अपने जालना लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ काम किया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा, "सिलोद में भाजपा का एक बड़ा मतदाता आधार है। अब्दुल सत्तार यहां पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी कार्यकर्ता सत्तार और उनके समर्थकों से नाराज हैं। कमलेश कटारिया ने लिखा, "हमने पार्टी की खातिर अब तक इसे बर्दाश्त किया है। इस पर फैसला लिया जाना चाहिए और मंत्री को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए।"


बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में 69 वर्षीय दानवे का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण काले से था। दानवे ने काले को 2009 के लोकसभा चुनाव में 8,482 वोटों से हराया था। दो बार विधायक रहे 61 वर्षीय काले को उसके बाद विधानसभा चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ा। तीन कार्यकालों को छोड़कर, भाजपा 1977 से जालना का प्रतिनिधित्व कर रही है। दानवे, जो अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं, ने 1999 से लगातार पांच बार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 के बाद से उन्हें दो बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed