फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks TMC over Sandeshkhali case, says Mamata Banerjee shielding Shahjahan Sheikh news and updates

Bengal: 'शाहजहां शेख को बचा रहीं ममता बनर्जी', संदेशखाली मामले पर भाजपा ने फिर बोला तृणमूल पर हमला

Fri, 08 Mar 2024 06:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 08 Mar 2024 06:33 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे अभियान चलाते हैं, लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं करते।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए पूनावाला ने कहा कि अभियान और नारे लगाने के बजाय, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना चाहिए।

विज्ञापन
BJP attacks TMC over Sandeshkhali case, says Mamata Banerjee shielding Shahjahan Sheikh news and updates
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर उसके निलंबित नेता शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ममता दीदी पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से 'शाहजहां बचाओ' का संदेश दे रही हैं।’’
विज्ञापन


गौरतलब है कि शेख शाहजहां पर पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप है। 

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरा
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे अभियान चलाते हैं, लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं करते।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए पूनावाला ने कहा कि अभियान और नारे लगाने के बजाय, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अभियान शुरू कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि वह जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं। वह केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होने में इतना संकोच क्यों कर रहे हैं?’’
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed