फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks on Arvind Kejriwal and Mamta Banerjee over ED raid on Satyendra jain and partha chatterjee

भाजपा ने किया सवाल: घोटालेबाज मंत्रियों पर चुप्पी क्यों, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल से की ये अपील

Thu, 28 Jul 2022 06:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, पार्थो चटर्जी की एक अन्य करीबी महिला मोनालिसा ने एक विश्वविद्यालय में 2014 में डिग्री कोर्स में दाखिला लिया और केवल आठ साल के अंदर वे न केवल अपनी डिग्री हासिल करती हैं, बल्कि एक विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट भी बन जाती हैं...

विज्ञापन
BJP attacks on Arvind Kejriwal and Mamta Banerjee over ED raid on Satyendra jain and partha chatterjee
BJP: पार्थो चटर्जी और सत्येंद्र जैन पर प्रेस कांफ्रेंस करतीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के घर से करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई है, लेकिन इसके बाद भी वे अपने राज्य सरकारों के मंत्रिमंडल में बने हुए हैं। भाजपा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इन पार्टियों के नेताओं को बताना चाहिए कि इस मुद्दे उनका आधिकारिक रुख क्या है। पार्टी ने अपने-अपने मंत्रियों की आपराधिक गतिविधियों पर चुप्पी के मामले में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी में एकरूपता होने पर भी प्रश्न किया है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में कद्दावर मंत्री पार्थो चटर्जी के बारे में आज पूरी दुनिया जान चुकी है। उनकी करीबी एक महिला अर्पिता के घर से अब तक 50 करोड़ रुपये की नकदी और लगभग नौ किलो सोना बरामद किया जा चुका है। ईडी की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अभी क़ई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्थो चटर्जी की एक अन्य करीबी महिला मोनालिसा ने एक विश्वविद्यालय में 2014 में डिग्री कोर्स में दाखिला लिया और केवल आठ साल के अंदर वे न केवल अपनी डिग्री हासिल करती हैं, बल्कि एक विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट भी बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की ताकत के दुरुपयोग का गंभीर मसला है और इसका पूरा सच सामने आना चाहिए। इसके पहले भी पश्चिम बंगाल में नारदा-शारदा चिटफंड घोटाले सामने आ चुके हैं। ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि इस पर उनका पक्ष क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैन के मंत्री रहने पर सवाल

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर से भी 4.5 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है। इस मामले में न्यायमूर्ति तक ने यह टिप्पणी की है कि मुख्यमंत्री को स्वयं विचार करना चाहिए कि इस तरह का व्यक्ति उनके मंत्रिमंडल में क्यों होना चाहिए। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल में बनाए रखने पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। लेखी ने कहा कि ईमानदारी की राजनीति की दुहाई देने वाले केजरीवाल को बताना चाहिए कि इस संदर्भ में उनका रुख क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed