Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- भाजपा नहीं चाहती दलितों, आदिवासियों को अधिकार मिले, जयराम रमेश ने कही यह बात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा द्वारा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हर दिन संविधान पर इसलिए हमला करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर दिन इसलिए संविधान पर हमला करती रहती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा असली राहुल गांधी को जनता के सामने ला गई है।
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक जनसभा आयोजित की गई थी। इसे संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक हैं और उनके अधिकार सबसे पहले आते हैं। इस रैली में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
BJP आपसे कह रही है कि ये ज़मीन आपकी नहीं है, आपकी कभी नहीं थी और आपकी कभी नहीं होगी।
हम आपसे कह रहे हैं कि आप यहां के असली मालिक हैं, यह पूरा देश आपका था : श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/xDPqs4o5Vcविज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) November 15, 2022
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा द्वारा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हर दिन संविधान पर इसलिए हमला करती है, क्योंकि वे इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए। गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को महाराषट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले में पहुंची।
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा असली राहुल गांधी को सामने लायी है और इसने कांग्रेस सांसद की छवि को पूरी तरह से बदल दिया है। वाशिम में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि यात्रा अपने 69वें दिन में प्रवेश कर गई है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का किसी भी राज्य के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। इसके असर का आकलन 2024 के चुनाव में ही किया जा सकता है।
रमेश ने कहा, गांधी डेटॉल या फेविकॉल ब्रांड नहीं हैं कि उन्हें फिर से ब्रांडेड किया जाना है। उन्होंने कहा कि केरल के मुद्दों पर उनके अपने विचार हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत जोड़ो यात्रा से पहले भाजपा ने अपनी अच्छी छवि बनाई हुई थी, खासतौर से सोशल मीडिया पर। इसपर राहुल गांधी को कभी सही नहीं दिखाया गया। भारत जोड़ो यात्रा नए राहुल गांधी को नहीं दिखा रही है, बल्कि यह असली राहुल गांधी को दिखा रही है।