फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks Congress over Pakistan Journalist claims on ex-VP Hamid Ansari Congress and intelligence gathering from India news in hindi

Controversy: पाकिस्तानी पत्रकार के दावों पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने हामिद अंसारी की चुप्पी को क्यों बताया 'पाप'

Wed, 13 Jul 2022 06:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Jul 2022 06:45 PM IST
सार

पाकिस्तानी पत्रकार के इंटरव्यू की पूरी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इनसे सामने आता है कि मिर्जा ने भारत में आतंकवाद मुद्दे पर रखे गए एक सेमिनार में भी हिस्सा लिया था। हामिद अंसारी भी इस कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर गए थे।

विज्ञापन
BJP attacks Congress over Pakistan Journalist claims on ex-VP Hamid Ansari Congress and intelligence gathering from India news in hindi
हामिद अंसारी, नुसरत मिर्जा और सोनिया गांधी। - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने बुधवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस पर जबरदस्त हमले बोले। दरअसल, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार नुसरत मिर्जा ने कबूला था कि वे कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भारत आए थे। उन्होंने यहां आकर खुफिया जानकारी जुटाई थी। मिर्जा ने कहा था कि ये सब उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी 'इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस' (आईएसआई) के कहने पर किया था। नुसरत ने यह भी कहा कि तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यकाल में उन्हें कई बार भारत आने का न्योता मिला था।
विज्ञापन


 

अब इसे लेकर भाजपा ने अंसारी और कांग्रेस से अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मिर्जा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी-राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं तो यह 'पाप' में भागीदारी की स्वीकृति जैसा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पाकिस्तानी पत्रकार के इंटरव्यू की पूरी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इनसे सामने आता है कि मिर्जा ने भारत में आतंकवाद मुद्दे पर रखे गए एक सेमिनार में भी हिस्सा लिया था। हामिद अंसारी भी इस कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर गए थे। 
विज्ञापन

'क्या यह देश के साथ धोखा नहीं?'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत के लोग आपको इतना सम्मान दे रहे हैं और आप देश को धोखा दे रहे हैं। क्या यह देशद्रोह नहीं है? सोनिया गांधी, राहुल और हामिद अंसारी को सामने आकर इसका जवाब देना चाहिए।’’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (मिर्जा) अंसारी से जानकारी प्राप्त की और इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया।’’ उन्होंने कहा कि मिर्जा को आतंकवाद के मुद्दे पर एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

'आतंकवाद के खात्मे की कांग्रेस की यही नीति थी?'

भाटिया ने कहा, ‘‘आईएसआई के साथ सूचना साझा करने वाले एक व्यक्ति को भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया। क्या आतंकवाद को खत्म करने की कांग्रेस की यही नीति थी? यह पार्टी की जहरीली मानसिकता है। हमारी सरकार ने आतंकवाद को उखाड़ फेंकने का सकंल्प जताया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस की ऐसी सोच है।’’

मिर्जा के दावे का हवाला देकर भाटिया ने कहा कि पाकिस्तानी पत्रकार को सात भारतीय शहरों की यात्रा के लिए वीजा दिया गया जबकि आमतौर पर तीन शहरों के लिए ही वीजा दिया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने भारत की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के एक पूर्व अधिकारी के उस दावे का भी उल्लेख किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईरान के राजदूत रहने के दौरान अंसारी ने देश के हितों को नुकसान पहुंचाया था। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई चाहती है, तो भाटिया ने कहा कि पार्टी का काम मुद्दों को उठाना है और पड़ताल करना जांच एजेसियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed