फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attack on rahul gandhi over alwar case tweet

"गले लगाना आंख मारना कैसे ये सब कर पाते हो... राहुल की झप्पी पर भाजपा का कविता वार

Mon, 23 Jul 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
BJP attack on rahul gandhi over alwar case tweet
rahul gandhi - फोटो : pti
भाजपा और कांग्रेस में ट्विटर वार शुरू हो गया है। जहां एक तरफ अलवर कांड पर राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है वहीं अब भाजपा ने भी इसका जवाब ट्वीट करके दिया है। बता दें कि जैसे-जैसे 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है।  
विज्ञापन


राहुल के जवाब में भाजपा ने ट्वीट कर लिखा है कि... 
 


बता दें कि अलवर की घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये पीएम मोदी का क्रूर इंडिया है। जहां मानवता को घृणा के साथ बदल दिया गया है और लोगों को कुचल दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। राहुल ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नफरत ने मानवता की जगह ले ली है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर में कथित गो-रक्षकों की हिंसा पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी के ब्रूटल न्यू इंडिया में मानवता खत्म हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अलवर में पुलिसकर्मियों को घायल अकबर खान को 6 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में 3 घंटे लग गए। लेकिन क्यों? पुलिसकर्मियों ने रास्ते में चाय भी पी, ये मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है जहां नफरत ने मानवता की जगह ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजस्थान पुलिस की कार्रवाई मेरे लिए आश्चर्यजनक नहीं है। उन्होंने ऐसा ही पहलू खान की हत्या मामले में किया था। राजस्थान पुलिस गाय के नाम पर हिंसा करने वालों का साथ दे रही है। यह गो रक्षक और पुलिस इसमें साथ है। 
 
बता दें कि संसद में राहुल का पीएम मोदी को गले लगना और उनके आंख मारने के बाद से भाजपा उनपर और ज्यादा हमलावर हो गई है। भाजपा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर उनपर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने 1984, भागलपुर समेत कई अन्य दंगों के जरिये देश में नफरत की आग फैलाई। ये शर्मनाक है कि कांग्रेस अब इस तरह की नीतियां अपना रही है। स्मृति ने लिखा कि देश में ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं है जिसका ये चुनावी फायदा लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। 


वहीं स्मृति के अलावा पीयूष गोयल ने भी राहुल पर ट्वीट करके निशाना साधा है। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को नफरत का व्यापारी बताया है। उन्होंने लिखा कि जिस मुद्दे पर पहले ही सख्त कार्रवाई हो गई है तो उस मुद्दे पर कूदना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने लिखा की आप अपने चुनावी फायदे के लिए समाज को बांट रहे हैं और फिर घड़ियाली आंसू बहाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed