फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announces alliance By showing the fear of ED to Shiv Sena said Congress

शिवसेना को ईडी का डर दिखाकर भाजपा ने किया चुनावी गठबंधन : कांग्रेस

Tue, 19 Feb 2019 03:00 AM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP announces alliance By showing the fear of ED to Shiv Sena said Congress

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा एवं शिवसेना के बीच सीटों के तालमेल को लेकर सहमति बनने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि यह महामिलावट है या फिर महाभय। कांग्रेस ने यहां तक आरोप लगाया है कि भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का डर दिखाकर शिवसेना को अपने साथ चुनावी गठबंधन करने के लिए मनाया है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, पहले बिहार, फिर महाराष्ट्र और अब तमिलनाडु, एक के बाद एक भाजपा गठबंधन बनाने में लगी है। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ा महासवाल-यह महामिलावट है या महाभय? दोनों दलों के बीच गठबंधन के संबंध में घोषणा के बाद पुणे में राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष विखे पाटिल ने कहा, मेरे पास सूचना है कि भाजपा ने शिवसेना को प्रवर्तन निदेशालय का डर दिखाकर गठबंधन करने को मजबूर किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह गठबंधन दिखाता है कि सत्तारूढ़ गठबंधन चुनाव हारने के डर से साथ आया है। चुटकी लेते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि यह चुनावी गठबंधन ‘राफेल चोर और सत्ता लोलुप दल’ के बीच तालमेल है। शिवसेना पर कटाक्ष करते हुए चव्हाण ने कहा, टाइगर भी लाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां गठबंधन के अन्य सहयोगियों को उनके हिस्से की सीटें देने के बाद इस साल प्रस्तावित 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बराबर बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed