{"_id":"5e593bcd8ebc3ef3ae7066ce","slug":"bjp-angry-over-letter-to-rss-regarding-amrita","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृता फडणवीस को लेकर संघ को लिखे पत्र पर भड़की भाजपा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमृता फडणवीस को लेकर संघ को लिखे पत्र पर भड़की भाजपा
Fri, 28 Feb 2020 09:45 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 28 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
पति देवेंद्र फडणवीस के साथ अम़ता फडणवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा छोड़कर शिवसेना नेता बने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किशोर तिवारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को लेकर आरएसएस को लिखे पत्र पर भाजपा विधायक भड़क उठे हैं। भाजपा ने तिवारी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह अपने शब्द वापस लें।
विज्ञापन
शुक्रवार को विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक सुरेश धस ने कहा कि अमृता फडणवीस न केवल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी है बल्कि एक बैंक की वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। तिवारी को अमृता फडणवीस पर लगाम लगाने जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
भाजपा की महिला विधायक भारती लवेकर ने कहा कि अमृता सुशिक्षित महिला हैं। तिवारी को उनके बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। वे अपने शब्द वापस लें। वहीं, किशोर तिवारी ने कहा कि उन्होंने आरएसएस को अंग्रेजी में पत्र लिखा था। अपने पत्र में मैंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लिखा है। कुछ लोग उसका गलत अनुवाद कर विवाद पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि तिवारी ने आरएसएस सहकार्यवाह भैयाजी जोशी को पत्र लिख कर कहा कि यदि संघ चाहता है कि भविष्य में भाजपा और शिवसेना के रिश्ते सुधरे तो फडणवीस की पत्नी अमृता संयम रखें। तिवारी ने अपने पत्र में लिखा कि अमृता का व्यवहार भारतीय राजनीति से परे है।
देश के बड़े-बड़े नेताओं की पत्नियों ने कभी इस तरह सत्ताधारी दल की आलोचना नहीं की। ऐसा लगता है कि वह फडणवीस का स्थान लेना चाहती हैं। अमृता ने सोशल मीडिया में आदित्य की तुलना ‘रेशम के कीडे़’ से कर दी थी।