फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp and shivsena have no choice accept friendship

भाजपा और शिवसेना के पास दोस्ती के सिवा कोई रास्ता नहीं : गडकरी

Sun, 26 Feb 2017 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
bjp and shivsena have no choice accept friendship
- फोटो : file photo

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो चुके हैं। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुई है। हालांकि भाजपा को इस चुनाव में बढ़त अवश्य मिली है। नतीजे आने के बाद शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने इस मामले में एक बड़ बयान दिया है। गडकरी ने कहा कि बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना को साथ आना पड़ेगा। दोनों पार्टियों के पास इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को इस बाबत पुछे गए सवाल को टाल दिया था। लेकिन उन्होंने शिवसेना की मंशा साफ जाहिर कर दी। उद्धव ने कहा कि मुंबई का मेयर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भी शिवसेना का होगा। 
विज्ञापन


एक मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू में गडकरी ने कहा कि आखिरी फैसला देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे को लेना है। लेकिन हालात ऐसे है कि दोनों नेताओं के पास साथ आने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। दोनों ही नेता समझदार हैं और मुझे उम्मीद है कि वह फैसला लेने में भी समझदारी दिखायेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने यह भी कहा कि शिवसेना को उनके मुख्यपत्र सामना में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर टिप्पणी करना बंद करना होगा। यदि वह ऐसे ही टिप्पणी करते रहें तो दोस्ती कैसे चल सकती है। गडकरी ने कहा कि मेयर को लेकर दोनों पार्टियां बातचीत करके कोई हल निकाल सकती हैं। दोनों पार्टियों में अभी भले ही मतभेद हो लेकिन दोनों की विचारधारा एक जैसी ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed