{"_id":"6663e598f8ee02d556044a58","slug":"bjp-ally-n-chandrababu-naidu-son-nara-lokesh-backs-existing-muslim-quota-in-andhra-pradesh-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: BJP के सहयोगी नायडू के बेटे ने मुस्लिम आरक्षण का किया समर्थन, कहा- यह सरकार की जिम्मेदारी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: BJP के सहयोगी नायडू के बेटे ने मुस्लिम आरक्षण का किया समर्थन, कहा- यह सरकार की जिम्मेदारी है
Sat, 08 Jun 2024 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:32 AM IST
सार
नारा लोकेश ने कहा कि अगर समाज का एक खास वर्ग गरीबी में जी रहा है तो कोई देश या राज्य तरक्की नहीं कर सकता।
विज्ञापन
नारा लोकेश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी धार्मिक आधार पर आरक्षण देने के लिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों पर हमला बोलती रही है। इसी बीच, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश में मौजूदा मुस्लिम आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ओबीसी सूची के तहत मुस्लिम समुदाय को दिए गए चार प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
समाज का एक खास वर्ग गरीबी में जी रहा
नारा लोकेश ने कहा कि अगर समाज का एक खास वर्ग गरीबी में जी रहा है तो कोई देश या राज्य तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वंचित समुदायों को अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देने का फैसला किसी को खुश करने के लिए नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
किसी को खुश करने के लिए नहीं लिया गया फैसला
उन्होंने कहा, 'मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण देने का फैसला इसी को देखते हुए लिया गया था, न कि किसी को खुश करने या राजनीतिक लाभ लेने के लिए।'
इसलिए भाजपा के लिए जरूरी टीडीपी
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में टीडीपी के शानदार प्रदर्शन ने एन चंद्रबाबू नायडू को किंगमेकर की भूमिका में ला खड़ा किया है। 16 सीटों के साथ नायडू ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। बता दें, भाजपा ने 240 लोकसभा सीटें जीतीं। हालांकि, यह आंकड़ा बहुमत से कम है। 2014 के बाद पहली बार भाजपा को सत्ता में बने रहने के लिए अपने सहयोगियों- मुख्य रूप से टीडीपी और जेडीयू पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन