{"_id":"5bdd7066bdec2269845a9f85","slug":"bjp-alleges-bjd-led-odisha-government-over-farmers-suicide-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आत्महत्या के लिए भाजपा ने ओडिशा सरकार को ठहराया दोषी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों की आत्महत्या के लिए भाजपा ने ओडिशा सरकार को ठहराया दोषी
भाषा, भुवनेश्वर
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
बसंत पांडा
भाजपा ने आरोप लगाया है कि बीजद सरकार ने कृषि क्षेत्र की अनदेखी की है जिस कारण ओडिशा में कई किसान आत्महत्या करने के लिए बाध्य हुए हैं। भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख बसंत पांडा ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार आसान ऋण नहीं मुहैया करा रही है इस कारण किसान महाजनों से काफी ऊंचे ब्याज दर पर ऋण लेते हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, ‘फसल खराब होने के कारण कई किसान ऋण चुकाने में असफल रहे और कर्ज से दबे होने के करने वे आत्महत्या के लिए विवश हुये।’ उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खाद, बीज और सिंचाई जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने में भी ‘विफल’ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले किसानों की सूची दिखाते हुये उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द ऐसे किसानों के परिजन को अनुग्रह राशि दे। उन्होंने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग करते हुये कहा कि इस तरह की सुविधा भाजपा शासित कई राज्यों में किसानों को दी जा रही है। पांडा के आरोपों को खारिज करते हुये, बीजद नेता अरूण साहू ने कहा कि ओडिशा को चार बार राष्ट्रीय ‘कृषि कर्मण अवार्ड’ मिला है और अन्य राज्यों की तुलना में प्रदेश में किसानों को काफी बेहतर पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन