फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD welcome to join NDA says ramdas Athawale

Odisha: रामदास अठावले बोले- अगर NDA में शामिल होना चाहती है नवीन पटनायक की पार्टी, तो स्वागत है

Mon, 22 Aug 2022 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 10:50 PM IST
सार

अठावले ने भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "नवीन पटनायक की पार्टी एनडीए में नहीं है, लेकिन अगर वह भविष्य में गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।" 

विज्ञापन
BJD welcome to join NDA says ramdas Athawale
रामदास अठावले - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि बीजद यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होना चाहती है तो उसका स्वागत है।
विज्ञापन


अठावले ने भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "नवीन पटनायक की पार्टी एनडीए में नहीं है, लेकिन अगर वह भविष्य में गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।" 
 
उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजद, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो जाती है तो ओड़िशा के लिए और अधिक लाभ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी राज्य के लिए विकास के लिए और बजट आवंटित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय याद करते हुए कहा कि बीजद एक समय में भाजपा की सहयोगी थी लेकिन बाद में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी अपने दम ओडिशा में सत्ता में आई। 

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मामले में पटनायक से बात करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी (बीजद) एनडीए में सिर्फ एक भागीदार थी और यदि आवश्यक होगा तो ऐसा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अठावले का यह बयान तब आया है जब हाल ही में जदयू ने बिहार में एनडीए को छोड़ दिया और राजद व उसके सहयोगियों के साथ सरकार बना ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed