फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD, Congress to boycott MLA orientation programme on Saturday

Odisha: आज से शुरू हो रहे MLA ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बहिष्कार का एलान; विपक्ष बोला- विधानसभा की गरिमा कम हुई

Sat, 17 Aug 2024 01:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Aug 2024 01:36 AM IST
सार

ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुरू हो रहे MLA ओरिएंटेशन प्रोग्राम का विपक्षी पार्टियों बीजद और कांग्रेस ने बहिष्कार का एलान किया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है। 

विज्ञापन
BJD, Congress to boycott MLA orientation programme on Saturday
बीजद ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में आज से नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुरू होने वाले दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विपक्ष ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने आरोप लगया है कि इस कार्यक्रम के कारण ओडिशा विधानसभा की परंपरा और गरिमा कम हुई है। 

विज्ञापन


दोनों विपक्षी पार्टी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के बजाय केंद्रीय मंत्री के द्वारा कराया जाएगा जो कि इस सदन के नेता हैं। 

पहले यह फैसला लिया गया था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समापन भाषण देंगे। लेकिन विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद मेहमानों की सूची से नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान का नाम हटा दिया गया। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समापन भाषण देंगे।
विज्ञापन


नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने घोषणा कि है कि उसके विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वहींं विपक्षी मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने आरोप लगाया, ''विधायक उन्मुखीकरण कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम की तरह आयोजित किया जा रहा है।'' बीजद ने स्पीकर सुरमा पाधी को एक पत्र लिखकर बहिष्कार के फैसले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, कार्यक्रम और अतिथि सूची में संशोधन के बाद उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी द्वारा चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस विधायक सीएस राजेन एक्का ने कहा कि वे ओरिएंटेशन कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे क्योंकि पार्टी को लगता है कि सदन की गरिमा कम हुई है।


राज्य के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, "बीजद और कांग्रेस विधायकों को कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए क्योंकि यह नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है। बीजद एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बना रही है। विधानसभा अध्यक्ष पहले ही विपक्ष के नेता से समारोह में शामिल होने का अनुरोध कर चुके हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed