बिश्केक में मोदी-जिनपिंग मुलाकात में उठा मसूद और पाकिस्तान का मुद्दा, पीएम की पुतिन से भी मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बिश्केक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शंघाई सहयोग संगठन के 2019 का शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आज से शुरू हुआ है जो 14 जून तक चलेगा।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi meets President of China Xi Jinping on the sidelines of the SCO Summit. #Kyrgyzstan pic.twitter.com/Bw1AqQeAk1
विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि पीएम ने जोर दिया कि दोनों देश रणनीतिक संवाद पर आगे बढ़ सकते हैं। लंबित पड़े मामले जैसे बैंक ऑफ चाइना की शाखाएं भारत में खोलने और मसूद अजहर जैसे मुद्दे सुलझाएं जा सकते हैं।
FS Gokhale on PM Modi's meet with China's President: PM noted what had improved between two sides is strategic communication& in that context,we have been able to resolve long pending issues like opening of Bank of China branch in India&issue related to listing of Masood Azhar. pic.twitter.com/Kg9SeFCxpr
— ANI (@ANI) June 13, 2019
उन्होंने कहा- बैठक में पाकिस्तान के मुद्दे पर भी बात हुई। पीएम ने बताया कि पाकिस्तान के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की गई, लेकिन इन कोशिशों को बर्बाद कर दिया गया। पाकिस्तान को आतंकरहित वातावरण का निर्माण करना चाहिए लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। हम इस दिशा में ठोस कदम चाहते हैं।
FS,Vijay Gokhale in Bishkek: There was a brief discussion on Pakistan. PM recalled that he has made efforts and these efforts have been derailed,that Pak needs to create atmosphere free of terror and at this stage we do not see this happening. We expect it to take concrete action https://t.co/0W17RFFYjL
— ANI (@ANI) June 13, 2019
इसके बाद भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई।
Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin hold delegation level talks on the sidelines of the SCO Summit in Bishkek. #Kyrgyzstan pic.twitter.com/M2teCkutKe
— ANI (@ANI) June 13, 2019
इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अमेठी में राइफल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए पुतिन का धन्यवाद किया।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin hold delegation level talks. PM says 'I am very grateful for your support for the rifle manufacturing unit in Amethi' #Kyrgyzstan pic.twitter.com/EBEhe0BdsP
— ANI (@ANI) June 13, 2019
विजय गोखले ने बताया कि दोनों के बीच किसी अंतर्राष्ट्रीय या क्षेत्रीय मुद्दे पर बात नहीं हुई बल्कि इस बात पर हुई कि पीएम के दौरे में अगले सालाना सम्मेलन को किस तरह कामयाब बनाया जाए।
बता दें कि दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का एससीओ पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है। एससीओ, चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा समूह है जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में शामिल किया गया था।
इमरान से नहीं मिलेंगे मोदी
कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है, लेकिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। वहीं बिश्केक में हो रहे इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहली बार शामिल हो रहे हैं।इससे पहले फैसला लिया गया था कि एससीओ की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के रास्ते बिश्केक नहीं जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बुधवार को बताया था कि 'वीवीआइपी विमान के बिश्केक जाने के लिए भारत सरकार ने मार्ग के दो विकल्पों पर विचार किया था। बाद में फैसला लिया गया कि वीवीआइपी विमान ओमान, ईरान और मध्य एशियाई देशों के रास्ते बिश्केक के लिए उड़ान भरेगा।
भारतीय प्रधानमंत्री के विमान को अपने वायुक्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देने के लिए इमरान सरकार तैयार हो गई थी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान की पेशकश को ठुकरा दिया। पीएम मोदी का विमान ईरान और ओमान के रास्ते बिश्केक पहुंचा।