फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   birthday special: when indira Had to sleep under the open sky

जन्मदिन विशेष: जब इंदिरा को खुले आसमान के नीचे सोना पड़ा

Sat, 19 Nov 2016 09:28 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
birthday special: when indira Had to sleep under the open sky

इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी कोई साधारण महिला नहीं थी। वह दूरदर्शी नेता, आत्मविश्वासी और चुनावी राजनीति को भी बखूबी समझती थी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उनके 100वें जन्मदिन पर याद करते हुए कहते हैं कि उनमें अदम्य साहस था। प्रणब दा ने एक संस्मरण बताया। मार्च 1977 में आम चुनाव हारने के बाद वह देश के व्यापक दौरे पर थी। इसी क्रम में वह उ.प्र. के आजमगढ़ उपचुनाव प्रचार और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरे पर थी।

विज्ञापन


सर्किट हाऊस का रद्द हुआ आरक्षण
जब इंदिरा जी आजमगढ़ पहुंची तो उन्हें ऐनवक्त पर पता चला कि सर्किट हाऊस में जो कमरा आरक्षित हुआ था, वह किसी और को आवंटित कर दिया गया है। यही स्थिति उन्हें आंध्र प्रदेश में भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इंदिरा जी देश की प्रधानमंत्री रह चुकी थी। वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की बेटी थी। सुख और वैभव में रही थी, लेकिन आजादी के आंदोलन के दौरान हर दिन भी देखे थे। प्रणब दा बताते हैं कि उनमें सूझ-बूझ के साथ अदम्य साहस था। लिहाजा उन्हें खुले आसमान के नीचे सोने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने खुले आसमान के नीचे ही रात बिताई। कांग्रेस के नेताओं में प्रेरणा, विश्वास, भरोसा जगाया और आम जनता के दु:ख, दर्द की हिमायती बनकर सत्ता में वापस लौटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed