Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Birth Anniversary, Know 10 facts about Bhimrao Ambedkar

Bhimrao Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता से जुड़ी 10 बातें 

Sun, 14 Apr 2019 04:18 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 14 Apr 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Birth Anniversary, Know 10 facts about Bhimrao Ambedkar
भीमराव आंबेडकर - फोटो : File Photo

आज भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती है। उनकी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई लोगों ने उन्हें याद किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर को नमन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर में भारतीय संविधान के रचयिता, समाज सुधारक और महान नेता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। 


loader

आज भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती है। उनकी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई लोगों ने उन्हें याद किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर को नमन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर में भारतीय संविधान के रचयिता, समाज सुधारक और महान नेता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। 

भीमराव आंबेडकर बाबा साहेब के नाम से जाने जाते थे। वह जीवनभर समानता के लिए संर्घष करते रहे। यही वजह है कि उनकी जयंती को समानता और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी 10 बातें-

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : File Photo
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। हालांकि वह मराठी परिवार से थे। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के आंबडवे गांव से थे। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी और माता का नाम भीमाबाई था। महार जाति से ताल्लुक रखने वाले आंबेडकर को अपने जीवन में छुआछूत का सामना करना पड़ा। वह महार जाति के थे, जिसे समाज में अछूत माना जाता था। 

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : File Photo
आंबेडकर बचपन से ही तीव्र बुद्धि के थे। लेकिन समाज में छुआछूत के कारण उन्हें प्रारंभिक शिक्षा लेने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाबा साहेब का उपनाम उनके गांव के नाम के आधार पर रखा गया था। उनके स्कूल के एक शिक्षक को उनसे काफी लगाव था। उस शिक्षक ने ही आंबडवे को सरल बनाते हुए उसे आंबेडकर किया।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
बाबे साहेब मुंबई की एल्फिंस्टन रोड पर स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पहले ऐसे छात्र थे, जिनके साथ छुआछूत का व्यवहार किया जाता था। साल 1913 में उनका अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए चयन हुआ। यहां उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। फिर साल 1916 में उन्हें एक शोध के लिए पीएचडी से सम्मानित किया गया।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : File Photo
बाबा साहेब लंदन में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट करना चाहते थे लेकिन उन्हें बीच में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। क्योंकि उनकी स्कॉलरशिप खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्होंने ट्यूटर समेत कई कामों को किया लेकिन सामाजिक भेदभाव के कारण सफल नहीं हो पाए। उन्होंने मुंबई के सिडनेम कॉलेज में प्रोफैसर के तौर पर भी काम किया। फिर 1923 में उन्होंने 'द प्रॉब्लम ऑफ द रुपी' नाम से एक शोध किया, जिसके लिए उन्हें लंदन यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर्स ऑफ साइंस की उपाधि दी। इसके बाद साल 1927 में उन्हें कोलंबंनिया यूनिवर्सिटी ने पीएचडी की डिग्री दी।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
उन्होंने समाज में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को समानता दिलाने के लिए संर्घष किया। उन्होंने इन समुदायों के लिए पृथक निर्वाचिका और आरक्षण देने की वकालत की थी।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
हालांकि साल 1932 में ब्रिटिश सरकार ने उनकी पृथक निर्वाचिका के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, लेकिन इसके विरोध में महात्मा गांधी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्हें अपनी ये मांग वापस लेनी पड़ी। लेकिन बाद में इस समुदाय को सीटों में आरक्षण, मंदिरों में प्रवेश देने और इनके साथ छुआछूत ना करने की बात मान ली गई।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
बताया जाता है कि आंबेडकर ये कहते थे कि छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। वह बड़ौदा के रियासत राज्य द्वारा शिक्षित थे, इसी कारण उनकी सेवा करने के लिए बाध्य थे। उन्हें महाराजा गायकवाड़ का सैन्य सचिव नियुक्त किया गया, लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण कुछ ही समय में यह नौकरी छोड़ दी।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
उन्होंने कई ऐसी किताबें भी लिखीं, जो विवादों में रहीं। आंबेडकर की इन किताबों में 'थॉट्स ऑन पाकिस्तान' और 'वॉट कांग्रेस एंड गांधी हैव डन टू द अनटचेबल्स' शामिल हैं।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
वह देश के पहले कानून मंत्री थे। 29 अगस्त 1947 को आंबेडकर को भारत की संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। देश का संविधान बनाने में उनका अहम योगदान है।

भीमराव आंबेडकर
भीमराव आंबेडकर - फोटो : social media
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed