फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   biren singh takes oath as chief ministers of Manipur

मणिपुर में पहली बार बीजेपी सरकार, बीरेन सिंह बने CM

Wed, 15 Mar 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 15 Mar 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
biren singh takes oath as chief ministers of Manipur

एन बीरेन सिंह ने मणिपुर की कमान संभाल ली है। उन्होंने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। बता दें कि मणिपुर की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा की सरकार वहां बनी हो। इससे पहले मंगलवार को भाजपा के सरकार बनने का रास्ता मंगलवार को साफ हो गया था। जिसके बाद राज्यपाल हेपतुल्ला ने बीरेन सिंह को सरकार बनाने का न्योता भेजा। भाजपा ने सोमवार को ही 32 विधायकों का समर्थन पाने का दावा पेश कर दिया था।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह एनडीए की सहयोगी एनपीएफ के चार विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें भाजपा को समर्थन देने संबंधित पत्र सौंपा था। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल खुद इन विधायकों से मिलकर इस बात की पुष्टि करना चाहती थीं कि वे किस राजनीतिक पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। इसके बाद ही राज्यपाल ने बीरेन सिंह को सरकार बनाने का न्योता भेजा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक दल के नेता और भावी मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य में महीनों से जारी नाकेबंदी खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इससे पहले सोमवार रात को इबोबी सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उनसे उनसे ऐसा करने को कहा था कि ताकि नई सरकार के गठन की कवायद शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के लोग सुशासन चाहते हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता आर्थिक नाकेबंदी को खत्म कर कानून व व्यवस्था की स्थिति को सुधारना है। उन्होंने सुशासन के वादे के साथ राज्य के विकास के प्रति भाजपा का कृतसंकल्प दोहराया है। इस बीच, भाजपा सूत्रों ने बताया कि बीरेन सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए बुधवार का दिन चुना है जिसे वह अपने लिए लकी मानते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed