फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird flu: nine districts of Maharashtra vulnerable, 3,378 birds killed so far

बर्ड फ्लू: महाराष्ट्र के नौ जिले चपेट में, अब तक  3,378 पक्षियों की मौत

Thu, 14 Jan 2021 10:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: nine districts of Maharashtra vulnerable, 3,378 birds killed so far
बर्ड फ्लू, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू पक्षियों के लिए काल बन हुआ है। इस रोग की चपेट में महाराष्ट्र के भी नौ जिले आ गए हैं।  गुरुवार को राज्य में 382 पक्षियों की मौत हो गई।  इसके साथ ही आठ जनवरी के बाद से अब तक राज्य में कुल 3400 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


परभणी में 3400 से अधिक पक्षी मारे गए
महाराष्ट्र के परभणी जिले में बर्ड फ्लू से 100 से अधिक मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद 3,400 से अधिक पक्षियों को मारा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी में बताया कि परभणी के मुरुंबा में पिछले सप्ताह करीब 900 मुर्गियों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने इसके बाद, जहां मुर्गियों की मौत हुई, उसके एक किलोमीटर तक के दायरे में पक्षियों को मारने का फैसला किया था।
विज्ञापन


परभणी के कलेक्टर दीपक मुगलिकर ने कहा,‘बुधवार को पक्षियों को मारा गया। कल रात तक 3,443 पक्षियों को मारा गया।’ उन्होंने बताया कि कुप्ता गांव से कुछ मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘जिले में कहीं ओर से कोई प्रतिकूल खबर नहीं मिली है। मुरुंबा गांव के निवासी एकदम ठीक हैं, किसी में फ्लू का कोई लक्षण नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिक्किम में अन्य राज्यों से पॉल्ट्री उत्पादों के प्रवेश पर एक महीने की पाबंदी
सिक्किम सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले पॉल्ट्री उत्पादों के एक महीने तक प्रदेश में प्रवेश पर बृहस्पतिवार को पाबंदी लगा दी। देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा विभाग के सचिव एस. डी. सुब्बा ने पाबंदी के संबंध में अधिसूचना जारी की।


अधिसूचना में कहा गया है, ‘कई राज्यों में बर्ड फ्लू के संकट को ध्यान में रखते हुए और राज्य में संक्रमण के प्रवेश को रोकने के लिहाज से सिक्किम सरकार अधिसूचना जारी होने के दिन से एक महीने के लिए राज्य में अन्य जगहों से पॉल्ट्री और पॉल्ट्री उत्पादों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाता है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed