फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bipin Rawat says Surgical strike is a weapon of surprise Let it remain a surprise

पाक को दोबारा सबक सिखाने के सवाल पर सेना प्रमुख बोले- सर्जिकल स्ट्राइक को सरप्राइज ही रहने दें

Mon, 24 Sep 2018 04:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bipin Rawat says Surgical strike is a weapon of surprise Let it remain a surprise
- फोटो : ANI

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा सरप्राइज होती है और इसे वैसा ही रहने देना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ जवान के साथ की गई बर्बरता और फिर तीन स्पेशल पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पड़ोसी मुल्क को सबक सिखाने के लिए क्या भारत एक और सर्जिकल स्ट्राइक करेगा? इस सवाल के जवाब में जनरल रावत ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा सरप्राइज होती है।

विज्ञापन


भविष्य की जंग पर जनरल रावत ने कहा कि अगर हम इसके बारे में सोचते हैं तो उसके लिए हर तरह की तकनीक की जरूरत होगी। ऐसे में हमें खुद को दोबारा संगठित करना होगा, जिससे तकनीक, हथियार और जवानों में बेहतर तालमेल हो सके। इसके साथ ही आर्मी चीफ ने पाकिस्तान की बातचीत की पेशकश को ठुकराने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वार्ता और आतंक एक साथ संभव नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें कि भारत ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की आमसभा के इतर विदेश सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच प्रस्तावित मुलाकात रद कर दी है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों की हत्या और बीएसएफ जवान के साथ पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के बाद यह कदम उठाया है। इसके अलावा पाकिस्तान में कश्मीरी आतंकी बुरहान वानी के ऊपर डाक टिकट जारी किया जाना भी सुषमा और कुरैशी के बीच प्रस्तावित मुलाकात टालने की एक वजह बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed