{"_id":"591927264f1c1b1522853e0e","slug":"bipin-rawat-says-kashmir-youth-draw-lessons-from-ummer-fayaz-death-expose-masters-of-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पहुंचाएगी फैयाज के कातिलों को उनके अंजाम तक, कश्मीरी युवा हों एकजुट: सेना प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना पहुंचाएगी फैयाज के कातिलों को उनके अंजाम तक, कश्मीरी युवा हों एकजुट: सेना प्रमुख
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 15 May 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
सेनाप्रमुख जनरल बिपिन रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के कातिलों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी। यह बात सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
विज्ञापन
कश्मीर के युवाओं को निश्चित रूप से इसकी निंदा करनी चाहिए। हम हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जम्मू कश्मीर पुलिसने तीन आतंकवादियों की पहचान की है। जल्द ही उनके खिलाफ एक खुफिया अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सेना प्रमुख ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की पैठ बढ़ती जा रही है,जिससे पाकिस्तानी सेना डरी हुई है इसलिए वे अब कश्मीर में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। रावत ने कहा कि कश्मीर के युवाओं को फैयाज की शहादत से सबक लेना चाहिए। वह उनके अपने थे। अब कश्मीर के लोगों को ही तय करना है कि वे आतंकवाद के सरगनाओं का पर्दाफाश करें। आतंकवाद घाटी को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने फैयाज को इस वजह से निशाना बनाया क्योंकि वे कश्मीर के युवाओं के लिए रोल मॉडल थे और अपनी ही तरह युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवकों को उमर फैयाज के हत्यारों के खिलाफ एकजुट होना होगा।
सेना प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर के ज्यादा से ज्यादा युवा भारतीय सेना में आएं। इसके अलावा उन्होंने कश्मीरी युवकों से आतंकियों के बहकावे में न आने की अपील भी की।