फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bipin rawat says if pakistan stops terrorism we will be like neeraj chopra

पाकिस्तान आतंकवाद खत्म करे तो हम भी 'नीरज चोपड़ा' बन जाएंगे: बिपिन रावत

Thu, 06 Sep 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Bipin rawat says if pakistan stops terrorism we will be like neeraj chopra
बिपिन रावत - फोटो : ANI

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद खत्म करे तो भारतीय सेना भी नीरज चोपड़ा की तरह पेश आएगी। बता दें कि एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था और उसके बाद उन्होंने इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के पास जाकर उससे हाथ मिलाया था। नीरज चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी। 

विज्ञापन


बुधवार को एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने भारत-पाक सीमा पर भी खेल भावना के प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि पहल उनकी (पाकिस्तान) तरफ से होनी चाहिए, उनको आतंकवाद रोकना है, अगर वो आतंकवाद रोकेंगे तो हम (आर्मी) भी नीरज चोपड़ा बन जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि एशियन गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 69 पदक जीते हैं, जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में सेना से भी जुड़े खिलाड़ी शामिल हुए थे और उन्होंने कुल 11 पदक जीते थे। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म तो दुनिया 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में देखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed