फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BIMSTEC charter comes into force

BIMSTEC: बिम्सटेक का चार्टर लागू, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी; कहा- यह मील का पत्थर साबित होगा

Tue, 21 May 2024 11:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 21 May 2024 11:15 PM IST
सार

BIMSTEC: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बिम्सटेक (BIMSTEC) चार्टर के लागू होने को महत्वपूर्ण बताया है। यह चार्टर सभी सदस्य देशों को एक साथ काम करने लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है।

विज्ञापन
BIMSTEC charter comes into force
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत समर्थित क्षेत्रीय समूह बिम्सटेक (BIMSTEC) के सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक चार्टर लागू हो गया है। यह चार्टर सभी सदस्य देशों को एक साथ काम करने लिए कानूनी और संस्थागत ढांचा प्रदान करता है। भारत के अलावा बिम्सटेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने चार्टर के लागू होने को महत्वपूर्ण बताया है। 

विज्ञापन


मील का पत्थर साबित होगा बिम्सटेक- रणधीर जयसवाल
रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘बिम्सटेक क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।  बिम्सटेक चार्टर 20 मई 2024 को लागू हो गया है। यह बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के गहन एकीकरण के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचा प्रदान करता है।’ उन्होंने आगे बताया कि चार्टर लागू होने से बिम्सटेक द्वारा अन्य देशों के साथ साझेदारी को बढ़ाया जाएगा। साथ ही समूह में नए सदस्यों को स्वीकार करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि- विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चार्टर के लागू होने से शांति प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि हो गई है। विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा कि बिम्सटेक चार्टर का लागू होना एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और टिकाऊ पड़ोसी के तौर पर भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने आगे बताया कि बिम्सटेक भारत की नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट नीतियों को दर्शाता है। बता दें कि भारत द्वारा बीते वर्षों में बिम्सटेक को क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मंच बनाने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed