फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bikers shows tiger to crossing the roads and keep calm in tadoba andhari tiger reserve in maharashtra

बाघ को सड़क पार कराने के लिए बाइक सवार ने लगाए ब्रेक, कैमरे में कैद हुई यह खूबसूरत तस्वीर

Tue, 12 Jan 2021 08:22 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 12 Jan 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
bikers shows tiger to crossing the roads and keep calm in tadoba andhari tiger reserve in maharashtra
रास्ते से गुजरता हुआ बाघ - फोटो : Daily mail london

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़क पार कर रहे लोग तब स्तब्ध रह गए, जब उन्होंने एक बाघ को रास्ता से गुजरते हुए देखा। कुछ लोग व्यस्त सड़क पर अपने-अपने काम से उस सड़क से गुजर रहे थे कि तभी एक बाघ ने उनकी इस आवाजाही पर रोक लगा दी। ये घटना चंद्रपुर जिले के तदोबा अंधारी टाइगर रिजर्व की है।

विज्ञापन


इस टाइगर रिजर्व में 80 बाघ हैं लेकिन भावी फोटोग्राफर जिसने इस खूबसूरत तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया है, उसका कहना है कि सामान्य तौर पर यहां के बाघ आम लोगों से बचते हैं। 29 साल के भावी फोटोग्राफर भार्गव सरीवारी का कहना है कि मैं ये बात अच्छे से जानता था कि बाघ सड़क से बचने की पूरी कोशिश करेगा या फिर कम से कम इतनी कोशिश तो जरूर करेगा कि जब वो सड़क से गुजरे तो लोग उसे ना देखें।
विज्ञापन


फोटोग्राफर भार्गव का कहना है कि बाघ को लगता है कि उसके लिए सड़क के उस पार जंगल में जाना अच्छा विकल्प रहेगा। जैसे कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि बाघ के दूसरी ओर एक बाइक सवार व्यक्ति है, जिसके पीछे महिला बैठी है और उसके पीछे भी एक बाइक सवार है। इन दोनों के बाघ का रास्ते पर आने किसी झटके से कम नहीं था लेकिन मुझे नहीं लगता कि बाघ ने कभी उन लोगों पर हमले करने का सोचा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 किलो के बाघ को सामने देखना और उसके बाद भी शांत रहना कोई आसान काम नहीं था। हालांकि बाघ का इरादा कभी भी इन लोगों पर हमला करने का नहीं रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed