{"_id":"59dd82ac4f1c1ba7678b528c","slug":"bihar-wrong-question-in-paper-kashmir-separate-country-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: परीक्षा में कश्मीर को बताया अलग देश, पूछा यह सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: परीक्षा में कश्मीर को बताया अलग देश, पूछा यह सवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
बिहार का प्रश्नपत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार शिक्षा विभाग अपने एक प्रश्न पत्र को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, वहां के एक प्रश्न पत्र में कथित रूप से एक ऐसा सवाल किया गया जिसे देख लोगों को लगने लगा कि बिहार कश्मीर को भारत का हिस्सा मानता ही नहीं है।
विज्ञापन
राज्य के बोर्ड ने आठवीं की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार किया गया था जिसमें पूछा गया था कि इन पांच देशों के लोगों को क्या कहा जाता है। इसमें चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत शामिल था। यानी प्रश्न पत्र तैयार करने वाले ने कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने की जगह एक अलग देश मान लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: जेटली बोले-नोटबंदी से बंद हो गई कश्मीर में पत्थरबाजी
विज्ञापन
जिस प्रश्न पत्र में यह सवाल किया गया वह बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत करवाया जा रहा था।
बिहार के वैशाली जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने इस गलती को देखा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिले की एजुकेशन ऑफिसर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने कई दिन से छुट्टी पर होने की बात कही। वहीं बोर्ड द्वारा इसको प्रिंटिंग की गलती बताया जा रहा है।