फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar wrong question in paper Kashmir separate country from india

बिहार: परीक्षा में कश्मीर को बताया अलग देश, पूछा यह सवाल

Wed, 11 Oct 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 11 Oct 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar wrong question in paper Kashmir separate country from india
बिहार का प्रश्नपत्र

बिहार शिक्षा विभाग अपने एक प्रश्न पत्र को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, वहां के एक प्रश्न पत्र में कथित रूप से एक ऐसा सवाल किया गया जिसे देख लोगों को लगने लगा कि बिहार कश्मीर को भारत का हिस्सा मानता ही नहीं है।

विज्ञापन


राज्य के बोर्ड ने आठवीं की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार किया गया था जिसमें पूछा गया था कि इन पांच देशों के लोगों को क्या कहा जाता है। इसमें चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत शामिल था। यानी प्रश्न पत्र तैयार करने वाले ने कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने की जगह एक अलग देश मान लिया।
विज्ञापन


पढ़ें: जेटली बोले-नोटबंदी से बंद हो गई कश्मीर में पत्थरबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्रश्न पत्र में यह सवाल किया गया वह बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत करवाया जा रहा था।

बिहार के वैशाली जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने इस गलती को देखा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिले की एजुकेशन ऑफिसर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने कई दिन से छुट्टी पर होने की बात कही। वहीं बोर्ड  द्वारा इसको प्रिंटिंग की गलती बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed