फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar University rejects Degree of delhi former Law Minister

बिहार विवि ने रद्द की दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री की डिग्री

Tue, 21 Mar 2017 05:08 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 21 Mar 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
Bihar University rejects Degree of delhi former Law Minister

एजेंसी भागलपुर (बिहार)। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर की डिग्री सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने रद्द कर दी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के उप कुलपति छेमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तोमर की डिग्री को रद्द करने का निर्णय विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्यों ने लिया। विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड ने इस संबंध में सीनेट को पिछले साल 21 सितंबर को अपनी सिफारिशें भेजी थीं।
विज्ञापन


दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री के कानून की डिग्री पर निर्णय लेने के लिए सीनेट को कुलपति और बिहार के राज्यपाल रामनाथ गोविंद ने अधिकृत किया था। इससे पहले विश्वविद्यालय की समिति ने अरविंद केजरीवाल की सरकार में कानून मंत्री रहे तोमर के स्थानांतरण प्रमाणपत्र को गलत को पाया था और इसके आधार पर उनकी कानून डिग्री को रद्द की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तोमर को 2015 में कानून की डिग्री के विवाद में गिरफ्तार किया गया था जिसमें बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले में विवाद होने के बाद उन्हें केजरीवाल के मंत्रालय से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed