फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar says no to 'havan' and 'puja' between 9am-6pm to avoid fire accidents

बिहार सरकार का नया फरमान, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक न करें हवन

Thu, 28 Apr 2016 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
Bihar says no to 'havan' and 'puja' between 9am-6pm to avoid fire accidents
नीतीश कुमार का फरमान - फोटो : Getty

बिहार में शराब बंदी के फरमान के बाद अब एक नया आदेश जारी हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न आग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर अपने अधिकारियों से कहा है कि वे लोगों को निर्देश जारी कर  लोगों से सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आग नहीं जलाने को कहे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं किसी पूजा स्थल पर 'हवन' का कार्यक्रम हो रहा है तो उस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने अपने प्रधान सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग को राजधानी पटना और उसके आस-पास छह जिलों- पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, और रोहतास में हुए आग की घटनाओं की समीक्षा करने के बाद इस तरह के निर्देश जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने राज्य के ऊर्जा मंत्री को राज्य के विभिन्न हिस्सों  बिजली के ढीली तारों दुरूस्त करवाने के लिए सही कदम उठाने के भी निर्देश दिए। अधिकतक आग की घटनाओं के लिए शार्ट शर्किट को ही जिम्मेदार माना जाता है इसलिए बिजली की ढीली तारों को ठीक कराने के लिए कहा है। नीतीश कुमार ने आग से निपटने के लिए अग्निशामक यंत्रों की नई खेप खरीदने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के कई अधिकारी मौजूद

Bihar says no to 'havan' and 'puja' between 9am-6pm to avoid fire accidents
नीतीश कुमार

इस समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और राज्य पुलिस प्रमुख पीके ठाकुर समेत सचिवालय के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान नीतीश कुमार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की भी बात कही। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे छापेमारी कर ऐसे गोदामों को नष्ट करें जहां अभी भी अवैध शराब रखी हो। 

उन्होंने पटना और आस-पास के इलाकों में भूमिगत जल के स्तर में आ रही कमी की वजह से अधिकारियों को ऐसी जगहों पर पानी के टैंकर पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जहां लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। साथ ही उन्होंने हैंड पंपों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed