फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Liquor is being supplied using plywood door as a box seized in large quantity

बिहार: प्लाईवुड के दरवाजे को बॉक्स की तरह इस्तेमाल कर की जा रही शराब की सप्लाई, बड़ी मात्रा में की गई जब्त

Fri, 04 Nov 2022 07:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 07:11 AM IST
सार

एक आरोपी के खिलाफ भलस्वा डेयरी थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। वह इस मामले में वांछित है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर धंधे में शामिल लोगों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
Bihar Liquor is being supplied using plywood door as a box seized in large quantity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्लाईवुड के दरवाजे को बॉक्स की तरह से इस्तेमाल कर शराब की तस्करी की जा रही है। यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन यह हकीकत है। सप्लायर दिल्ली से हर दिन नए नए पैतरे आजमाकर शराब बंदी वाले राज्य बिहार में शराब का सप्लाई कर रहे हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने एक सूचना पर बिहार जा रही शराब की एक खेप को पकड़ा है। टेंपो पर लदे छह दरवाजों से दो हजार से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की है। पुलिस ने दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


2 नवंबर को स्पेशल स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र को सूचना मिली कि कुछ शराब सप्लायर अवैध शराब की खेप को बिहार भेज रहे हैं। वे लकड़ी के दरवाजे में शराब छिपाकर उसे टेंपो से भेज रहे हैं। बिहार सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सूचना पर तुरंत एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम सूचना के मुताबिक रोहिणी सेक्टर 25 स्थित जनता कॉलोनी के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वहां एक टेंपो पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली। उसपर छह प्लाईवुड से बने दरवाजे लदे थे। पुलिस ने टेंपो में सवार सेक्टर 25, रोहिणी निवासी रोशन राय और पीतमपुरा निवासी सर्वजीत सिंह को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि ऊपर से देखने से साधारण दरवाजा लग रहा था, लेकिन पुलिस ने लकड़ी के फ्रेम में लगी प्लाई को हटाया तो उसमें शराब की बोतलें भरी हुई थी। कुल 2112 शराब की बोतलें मिली। पूछताछ में दोनों सप्लायरों ने बताया कि वह इस खेप को लेकर बिहार जा रहे थे। वह लंबे अरसे से इसी तरह से शराब की बोतलों को दरवाजे में पैक कर बिहार ले जाते रहे हैं। पुलिस ने दोनों सप्लायरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से तस्करी में लिप्त हैं आरोपी 
रोपी सर्वजीत शराब तस्करी में पहले से लिप्त है। साल 2017 में उसके खिलाफ भलस्वा डेयरी थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। वह इस मामले में वांछित है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर धंधे में शामिल लोगों के बारे में पता लगा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितने खेप को बिहार भेज चुका है। बताया जा रहा है कि ये लोग लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त हैं और इनके गिरोह में काफी संख्या में सदस्य शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed