फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar IPS VinayTiwari, who came to Mumbai for probe in Sushant death and quarantined by BMC leaves for Patna

सुशांत मामला: आईपीएस विनय तिवारी बोले, मुझे नहीं जांच को ही क्वारंटीन कर दिया गया

Fri, 07 Aug 2020 04:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 07 Aug 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar IPS VinayTiwari, who came to Mumbai for probe in Sushant death and quarantined by BMC leaves for Patna
आईपीएस विनय तिवारी - फोटो : एएनआई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने बिहार पुलिस की ओर से मुंबई गए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी वहां से पटना के लिए निकल गए हैं। तिवारी को यहां बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने क्वारंटीन कर दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन


इस मामले में तिवारी ने बिहार सरकार की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगा कि मुझे क्वारंटीन नहीं किया गया था, बल्कि जांच को ही क्वारंटीन कर दिया गया था। बिहार पुलिस की जांच प्रभावित हुई थी।'
विज्ञापन

 

तिवारी ने कहा, 'बीएमसी ने मुझे एक टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से जानकारी दी है कि मैं क्वारंटीन से बाहर जा सकता हूं। अब मैं पटना के लिए निकलूंगा।' इससे पहले क्वारंटीन किए गए बिहार पुलिस के चार अधिकारियों को कल यानी गुरुवार को जाने जाने की अनुमति दे दी गई थी। 


बता दें कि बीएमसी के अधिकारियों ने तिवारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया था। इसे लेकर बीएमसी की काफी किरकिरी भी हुई थी। सफाई में बीएमसी ने नियमों का हवाला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में कहा था कि इससे गलत संदेश गया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जताई थी।

रिया से पूछताछ कर रही है ईडी
मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में पिछले ढाई घंटे से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी रिया से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed