फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar hooch fatalities Priyanka Gandhi slams NDA government says trade of spurious liquor rampant hindi news

Bihar Hooch Case: 'बिहार में शराबबंदी है, पर जहरीली शराब...', प्रियंका गांधी वाड्रा ने NDA सरकार को घेरा

Thu, 17 Oct 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने इस घटना पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि मगहर व औरिया पंचायत में रहस्यमय परिस्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की एक टीम को इलाके में भेजा गया।

विज्ञापन
Bihar hooch fatalities Priyanka Gandhi slams NDA government says trade of spurious liquor rampant hindi news
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार के सारण और सीवान में जहरीली शराब कांड पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार जोरों पर है। सीवान और सारण में जहरीली शराब पीने से कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में चार सीवान और दो सारण के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार को घेरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहरीली शराब कांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती  हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आये दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।"
विज्ञापन



सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने इस घटना पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि मगहर व औरिया पंचायत में रहस्यमय परिस्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की एक टीम को इलाके में भेजा गया। अन्य 12 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई।" उन्होंने आगे बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। गांववालों का कहना है कि इन लोगों ने मंगलवार को जहरीली शराब का सेवन किया था, जिसके बाद वे बीमार हो गए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed