फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : five miscreants gang raped 10th student returning from coaching in Muzaffarpur

बिहार : मुजफ्फरपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से हैवानियत, अगवा कर जंगल में ले गए थे अपराधी

Thu, 07 Jan 2021 10:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 07 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Bihar :  five miscreants gang raped 10th student returning from coaching in Muzaffarpur
Gangrape

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर छात्रों को बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर पांच युवकों ने गैंगरेप किया।  किसी तरह पीड़िता ने खिड़की के रास्ते भाग कर अपनी जान बचाने सड़क पर पहुंची। सड़क पर पहुंचते ही एक राहगीर की छात्रा पर नजर पड़ी। राहगीर ने इसकी सूचना परिजन को दी। मौके पर पहुंच कर परिजन छात्रा को घर ले गए। छात्रा ने घर पर सारी बातें परिजनों को बताई। इसके बाद पूरे मामले की सूचना सकरा थाना को दी गई।



पुलिस मामले में बरती लापरवाही 
घटना के अगले दिन बुधवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन को डांट फटकार भी लगाई, जिसका एक ऑडियो परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीड़िता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में गैंगरेप को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

खबर मिलते ही सकरा थाना की टीम मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की तफ्तीश कर रही है। सब इंस्पेक्टर ज्योति किरण के मुताबिक, युवती के साथ रेप हुआ है और इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed