फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election 2025 Congress List of Candidates Women and Muslims in the list news and updates

Bihar: कांग्रेस की पहली सूची में पांच महिला-चार मुस्लिमों को टिकट; इस सीट से बेटे की जगह पिता होंगे उम्मीदवार

Fri, 17 Oct 2025 01:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 17 Oct 2025 01:12 PM IST
सार

पहली लिस्ट में 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया गया है। इसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Congress List of Candidates Women and Muslims in the list news and updates
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के महागठबंधन में लगातार खींचतान के बाद आखिरकार पहले चरण के नामांकन के ठीक कुछ घंटे पहले बिहार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। हालांकि, इनमें से अधिकांश प्रत्याशियों को बगैर लिस्ट जारी हुए एक दिन पहले ही सिंबल मिल चुके हैं। सूची में पहले और दूसरे चरण दोनों के उम्मीदवारों के नाम हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की पहली सूची में अनुभवी और युवा नेताओं का मिश्रण देखने को मिला है, जो पार्टी की रणनीति को दर्शाता है। पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है  पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले चेहरों को चुना है, ताकि मतदाताओं के बीच व्यापक अपील बनाई जा सके। 
विज्ञापन

कुटुंबा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 5 महिलाएं, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं। सोनबरसा से सरिता देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण, हसुआ से नीतू कुमारी, कोढ़ा से पूनम पासवान और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है।

पहली लिस्ट में 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया गया है। इसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं। जबकि खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को टिकट दिया गया है। चंदन यादव पिछली बार बेलदौर से लड़े थे और हार गए थे। 
 
विज्ञापन

इस लिस्ट में वजीरगंज सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। कांग्रेस ने बेटे का टिकट काटकर पिता को टिकट दिया है। कांग्रेस ने शशि शेखर सिंह की जगह अवधेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस के बड़े नेता हैं। मंत्री रहे हैं।वे 2015 में वे वजीरगंज से चुनाव जीते थे। 2020 में पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे शशि शेखर सिंह को उम्मीदवार बनाया। वे चुनाव हार गए। 

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को 70 हजार 713 वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार शशि शेखर सिंह 48 हजार 283 वोट ही पा सके। दिलचस्प यह भी है कि कल बिहार कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर शशि शेखर सिंह को सिंबल देने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

कांग्रेस की इस लिस्ट में हिसुआ विधायक नीतू सिंह का भी नाम शामिल है। नीतू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में जाने की ख्वाहिश मीडिया के सामने जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगी। जब कांग्रेस के दो विधायकों ने पाला बदला था, उसके बाद नीतू सिंह की तस्वीर डिप्टी सीएम विजय सिंह और सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई थी।हालांकि तस्वीरों को लेकर उन्होंने कहा था कि वे डिप्टी सीएम को बधाई देने गई थी। वहां जाकर उन्होंने क्षेत्र के विकास की बातें की हैं।

2020 के चुनाव में नीतू कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह को 17 हजार से अधिक वोटो से हराया था। नीतू कुमारी को 94 हजार 930 वोट मिले थे और भाजपा के अनिल सिंह को 77 हजार 839 वोट मिले थे। इससे पहले नीतू कुमारी 2015 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और उन्हें 14 हजार 188 वोट मिले थे।

पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर एवं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।

जबकि बिहार विधानसभा के चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन को लेकर 13 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी 23 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा।14 सितंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed