फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election 2020, Rahul Gandhi slams Bjp for Poll Promise Of Free Covid Vaccines To All Bihar citizen before election

मुफ्त टीकाकरण मामलाः राहुल गांधी ने कहा- चुनाव की तारीख देखकर जानें कब मिलेगी वैक्सीन

Thu, 22 Oct 2020 09:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Oct 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020, Rahul Gandhi slams Bjp for Poll Promise Of Free Covid Vaccines To All Bihar citizen before election
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi

बिहार में चुनाव घोषणा पत्र में बिहार के लोगों के लिए मुफ्त में कोरोना वैक्सीन का वादा करके भारतीय जनता पार्टी घिरती नजर आ रही है। राजद, शिवसेना समेत कई विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर  केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अब देशवासी अपने-अपने राज्य में होने वाले चुनावों की तारीखों को देखकर पता लगा लेंगे कि उन्हें कोरोना की वैक्सीन कब मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन मुफ्त में बांटने की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देख लें। 
विज्ञापन


राजद ने उठाए सवाल
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भाजपा से सवाल किया है कि अगर वह सत्ता में नहीं आई तो क्या लोगों को वैक्सीन नहीं देगी? वहीं, शिवसेना ने कहा है कि वैक्सीन के आने से पहले ही यह चुनावी जुमलों का हिस्सा बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने उठाए सवाल
दूसरी तरफ, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, अब तक वैक्सीन आई नहीं है, पर चुनावी जुमलों का हिस्सा जरूर बन गई है। क्या केंद्र सरकार की जिम्मेदारी सारे राज्यों के लोगों के लिए एक समान नहीं होनी चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed