फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Elections: RJD Likely To Contest Around 150 Seats, Grand Alliance Furious, Edge Of Partition, Congress

बिहार विधानसभा चुनाव : राजद ने 150 सीटों पर दावा ठोक बंटवारे के झमेले से किया किनारा

Fri, 14 Aug 2020 03:35 AM IST
योगेश साहू अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 Aug 2020 03:35 AM IST
सार

  • शेष 93 सीटों में कांग्रेस को मांझी व कुशवाहा गुट को भी संतुष्ट करना होगा
  • पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी सौ-सौ सीटों पर और कांग्रेस 40 पर लड़ी थी

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections: RJD Likely To Contest Around 150 Seats, Grand Alliance Furious, Edge Of Partition, Congress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव टाले जाने की मांग के साथ महागठबंधन ने सीटों के तालमेल पर बातचीत भी शुरू कर दी है। आरजेडी ने विधानसभा की 243 सीटों में से 150 सीटों पर दावा ठोका है। शेष 93 सीट कांग्रेस और जीतनराम मांझी व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के लिए छोड़ दिया है। सीट बंटवारे के झमेले से खुद को अलग करके यह जिम्मा कांग्रेस पर थोप दिया है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में महागठबंधन में जेडीयू के शामिल रहने पर जेडीयू और आरजेडी सौ-सौ सीटों पर और कांग्रेस 40 पर चुनाव लड़ी थी। अब बदले राजनीतिक माहौल में आरजेडी और कांग्रेस दोनों अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन


महागठबंधन में राजद इस बार बराबरी नहीं बल्कि बड़े भाई की भूमिका चाहता है। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 123 है और ऐसे में राजद 150 सीटों पर दावा ठोककर खुद को मजबूत कर लेना चाहता है। वहीं मांझी और कुशवाहा की मांग को लेकर विवाद से भी दूर रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस तीन दशक के बाद बिहार में फिर से अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहेगी। कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते तो नहीं खोले हैं, लेकिन 93 सीटों में उसे मांझी और कुशवाहा को भी संतुष्ट करना होगा। कांग्रेस नेता का मानना है कि सीटों के बंटवारे को लेकर दिक्कत नहीं होगी। चुनाव की घोषणा होने पर महागठबंधन के सभी सहयोगी बैठ कर तय कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed